चंदौली, अप्रैल 3 -- चंदौली। वक्फ बोर्ड विधेयक संशोधन बिल को लेकर जिले में शांति व्यवस्था कायम करने के लिए बुधवार को पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। एसपी आदित्य लांग्हे के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारियों ने पुलिस कर्मियों के साथ जिले में चिह्नित संवेदनशील और अतिसंवेदनशील जगहों पर चक्रमण किया। साथ ही लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई। इसके अतिरिक्त पुलिस सोशल साइट पर भी नजर बनाए रखी। अलीनगर में सीओ आशुतोष ने अधीनस्थों संग चक्रमण किया। केंद्र सरकार ने वक्फ बोर्ड विधेयक संशोधन बिल संसदे में पेश कर दिया है। विधेयक संशोधन बिल संसद में पेश होते ही हंगमा शुरू हो गया। वहीं शांति व्यवस्था को लेकर सुरक्षा बल को एक्टिव कर दिया गया। आपात स्थिति को छोड़कर पुलिस कर्मियों की सभी तरह की छुट्टी भी रद्द कर दी गई। इस क्रम में ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.