पटना, मार्च 31 -- बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होना है। चुनाव से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेहद करीबी कहे जाने वाले JDU एमएलसी गुलाम गौस की अचानक लालू प्रसाद यादव से मुलाकात काफी चर्चा में है। ईद के मौके पर सोमवार को अचानक जदयू एमएलसी गुलाम गौस राबड़ी देवी के आवास पर पहुंचे। यहां गुलाम गौस की लालू प्रसाद यादव से मुलाकात हुई है। यहां आपको बता दें कि वक्फ बिल में संशोधन को लेकर कई मुस्लिम संगठन इसका विरोध कर रहे हैं। कुछ मुस्लिम संगठनों ने मांग की थी कि नीतीश कुमार भी इस बिल के खिलाफ उनका समर्थन करें। मुस्लिम नेता गुलाम गौस और लालू प्रसाद यादव की यह मुलाकात इसलिए भी चर्चा में है क्योंकि केंद्रीय मंत्री अमित शाह का एक दिन पहले ही बिहार दौरा खत्म हुआ है और अगले दिन जदयू एमएलसी ने लालू से भेंट की है। यह भी पढ़ें- बिहार के दरभंगा में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.