लखनऊ, अप्रैल 2 -- लखनऊ,प्रमुख संवाददाता संसद में वक्फ बिल प्रकरण को देखते हुए यूपी में बुधवार को सतर्कता बढ़ा दी गई। डीजीपी और एडीजी कानून-व्यवस्था ने इस मुद्दे पर सभी कप्तानों व पुलिस कमिश्नर को कई निर्देश दिए। सुबह से ही अफसर मातहतों से जिलों की कानून-व्यवस्था का हाल जानते रहे। वहीं यूपी पुलिस के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों की छु्ट्टियां रद्द कर दी गई हैं। डीजीपी ने अपने आदेश में कहा है कि जो पुलिसकर्मी छुट्टी स्वीकृत होने पर रवाना हो चुके हैं, वह डयूटी पर लौट आएं। वहीं प्रदेश के सभी जिलों में सतर्कता बढ़ी रही। जिलों में फ्लैग मार्च व पैदल गश्त की गई। बुधवार शाम तक किसी भी जिले से वक्फ बिल के विरोध में किसी घटना की सूचना नहीं आई थी। कन्ट्रोल रूम भी सतर्क रहा। हर छोटी-बड़ी सूचना पर तुरन्त पुलिस को पहुंचने का भी निर्देश दिया गया था। डीजी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.