हल्द्वानी, मई 1 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। वनभूलपुरा क्षेत्र में वक्फ संशोधन कानून के विरोध में बुधवार रात स्ट्रीट लाइटें बंद करने वालों के खिलाफ नगर निगम ने पुलिस को तहरीर दी है। निगम के पथ प्रकाश निरीक्षक ने एक नामजद समेत अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। हालांकि पुलिस ने फिलहाल केस दर्ज नहीं किया है। नगर निगम के पथ प्रकाश निरीक्षक डुंगर सिंह परमार ने तहरीर देकर कहा कि बुधवार रात 9 से 9:15 बजे तक वनभूलपुरा क्षेत्र में रहने वाले कुछ अराजक तत्वों ने क्षेत्र की शांति भंग करने व आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने के उद्देश्य से स्ट्रीट लाइटों को बंद कर दिया। अंधेरा होने की वजह से यहां से गुजरने वाले राहगीरों, महिलाओं, वृद्धों, बच्चों को कठिनाई का सामना करना पड़ा। आरोप लगाया कि अराजक तत्वों की ओर से राजकीय संपत्ति को नुकसान पहुंच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.