पीलीभीत, अप्रैल 28 -- वक्फ सुधार जन जागरण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यशाला में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष सिंह और क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हर्ष वर्धन आर्या ने कहा कि वक्फ संपत्तियों से संबंधित कानून गरीब मुस्लिमों के लिए हितकारी है। पार्टी कार्यालय में आयोजित जन जागरण अभियान कार्यशाला में जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह ने पदाधिकारियों व मुख्य वक्ताओं का स्वागत किया। जिला प्रभारी गुलशन आनंद ने बताया कि वक्फ संबंधी कल तक की हो रही बातें अब कानून की शक्ल में आ चुकी है। गलत तरह से दबी जमीनों का संचालन नहीं होगा। मुख्य वक्ता और अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष/विधान परिषद सदस्य संतोष सिंह ने बताया कि वक्फ कानून को लेकर विपक्ष भ्रांति फैला रहा है। जागरूकता के लिए वक्फ सुधार जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। सभी संपत्तियों का डाटा तैयार किया गया है। जिन लो...