दिल्ली, अप्रैल 6 -- वक्फ संशोधन विधेयक अब कानून की शक्ल ले चुका है। जेपीसी,फिर लोकसभा और फिर राज्यसभा में कुल 16 घंटे की चर्चा और बाद में पास होने के बाद इसे राष्ट्रपति की तरफ से भी मंजूरी मिल गई है। वक्फ कानून के समर्थन में अब दिल्ली के शाहीन बाग के लोग भी आ गए हैं। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने बताया कि हमारे लोग शाहीन बाग से वक्फ के समर्थन में लिखे धन्यवाद पत्रों को एकत्र कर प्रधानमंत्री मोदी को सौंपेंगे। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मैं शाहीन बाग में वक्फ विधेयक के हमारे समर्थकों से 'धन्यवाद पत्र' इकट्ठा कर रहा हूं। हमारे कार्यकर्ता और संगठन अफवाहों को दूर करने के लिए काम कर रहे हैं। मैं इन पत्रों को इकट्ठा कर प्रधानमंत्री मो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.