बिजनौर, फरवरी 4 -- दरगाह आलिया नजफ ए हिंद जोगी पुरा के वाक़िफ सैयद नज़र अब्बास वक्फ नम्बर 1187 अलल- औलाद के वारिस सैय्यद शाह रज़ा नक़वी ने शिया वक्फ बोर्ड उत्तर प्रदेश को वक्फ अलल-औलाद होने का दावा किया है और वक्फ बोर्ड से वक्फ डीड के अनुसार मुतवल्ली की कमेटी बनाने की मांग की है। सैय्यद शाह रज़ा नक़वी ने नोटिस मे बताया कि वह वाक़िफ़ (सय्यद नज़र अब्बास पुत्र सैयद इब्राहिम हुसैन) निवासी जोगीपुरा अहमदपुर सादात के पोते हैं। उनके दादा सैय्यद नज़र अब्बास ने विश्व प्रसिद्ध दरगाह आलिया नजफे हिन्द जोगीपुरा को बतौर अलल-औलाद दर औलाद सब रजिस्टार नजीबाबाद जिला बिजनौर में 21अप्रैल सन 1931 को रजिस्ट्री कर दी थी लेकिन आज तक शिया वक्फ बोर्ड अलल-औलाद डीड के विपरीत मुतवल्ली नियुक्त करते और कमेटी बनाते चले आ रहा हैं जो ग़लत है। उन्होंने आरोप लगाया कि वाकिफ द...