औरंगाबाद, मार्च 31 -- औरंगाबाद, हिन्दुस्तान टीम। नवीनगर प्रखंड मुख्यालय के जनकपुर पोखरा स्थित राजकीय कृत उच्च विद्यालय प्लस टू विद्यालय प्रखंड मुख्यालय का सबसे पुराना स्कूल है। इसकी स्थापना आजादी से पूर्व वर्ष 1938 में हुई थी। पहले इस स्कूल का नाम उच्च विद्यालय था। आजादी से पूर्व नवीनगर के आस-पास में एक भी स्कूल नहीं था। तब से दूर दूर के लोग इस स्कूल में पढ़ने आते थे। पहले यहां छठी से दसवीं तक पढ़ाई होती थी। वर्ष 2010 में इस विद्यालय को हायर सेकेंड्री का दर्जा मिला। इसके बाद नामांकन की संख्या बढ़ी लेकिन संसाधनों में बढ़ोतरी नहीं हो सकी है। इस विद्यालय के प्रथम प्रधानाध्यापक रामवृक्ष राम थे। उन्होंने विद्यालय में पहली बार पांच सालों तक योगदान प्राचार्य के रूप में दिया था। स्थापना काल में यहां छठी से दसवीं कक्षा तक पढ़ाई होती थी। उस समय आस-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.