आगरा, अप्रैल 27 -- भारतीय जनता पार्टी आगरा महानगर की ओर से एक राष्ट्र-एक चुनाव प्रबुद्ध समागम का आयोजन फतेहाबाद रोड स्थित एक होटल में किया गया। भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल जैन ने कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि एक राष्ट्र में एक बार चुनाव होने से देश आर्थिक, प्रशासनिक, राजनीतिक अस्थिरता, निरंतर चल रहे विकास कार्यों में रोकथाम आदि नुकसान से बच सकता है। सत्ता के लालच में बार-बार चुनाव राजनीतिक पार्टियों की तुष्टिकरण की राजनीति का हिस्सा रहा है। अब वक्त की जरूरत है देश की जनता अब जनांदोलन बनाकर राष्ट्र हित के लिए एक राष्ट्र एक चुनाव के लिए देश का जनमत बने। जिससे विकास के कार्यों में बाधा नहीं आए। भाजपा आगरा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने सभी का आभार जताया, कार्यक्रम अध्यक्ष रजत अस्थाना ने एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.