अमरोहा, मार्च 18 -- वकील से मुलाकात कर लौट रहे युवक पर कार सवार लोगों ने हमला कर दिया। पहले कार चढ़ा कर कुचलने का प्रयास किया गया, उसके बाद जान से मारने की नीयत से फायरिंग की। हमले में युवक बाल-बाल बचा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल की। आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी गई है। नौगावां सादात थाना क्षेत्र के गांव मूंढाखेड़ा में किसान राम सिंह का परिवार रहता है। उनका बेटा जसप्रीत उर्फ जस्सी मुरादाबाद की एक कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार दोपहर वह कचहरी में एक वकील से मुलाकात करने गया था। वहां से लौटते समय जैसे ही वह कचहरी से निकलकर विकास भवन के सामने वाले रास्ते पर पहुंचा कि तभी कार सवार युवकों ने कुचलने का प्रयास किया। पैर पर पहिया चढ़ने की वजह से जसप्रीत घायल हो गया। आरोप है कि बाइक पर बैठकर भागते वक्त कार सवार युवकों ने दोबारा से फाजलपुर ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.