लखीमपुरखीरी, फरवरी 24 -- तहसील अधिवक्ता संघ चुनाव के लिए नामांकन के दूसरे दिन मंगलवार को केवल मंत्री पद का एक पर्चा दाखिल हुआ। इसे मो. लतीफ खां ने दाखिल किया। मंगलवार को अंकेक्षक और संयुक्त मंत्री पद के दो पर्चे बिके लेकिन इनमें से कोई दाखिल नहीं हुआ। सोमवार से अब तक केवल पांच पर्चे दाखिल हुए हैं। बुधवार को आखिरी दिन ज्यादा पर्चे दाखिल होने की उम्मीद है। मंगलवार को मंत्री पद के लिए मो. लतीफ खां के पर्चा दाखिल करने के बाद इस पद पर तीन उम्मीदवार हो गए हैं। सोमवार को अध्यक्ष पद पर केवल चंद्रकेश का और उपाध्यक्ष पद के लिए भी केवल एक सोनेलाल लोधी का दाखिल हुआ है। इस बाबत जानकारी देते हुए चुनाव अधिकारी डीपी सिंह, मयंक वर्मा तथा रामकुमेश यादव ने बताया कि बुधवार को तीन बजे तक अभी पर्चे दाखिल करने का समय है। चुनाव प्रक्रिया शुरू होने से वकीलों के ज...