नई दिल्ली, जनवरी 20 -- भारतीय विधिज्ञ परिषद (बीसीआई) मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया कि विधि छात्रों को वकील के तौर पर पंजीकरण के लिए अखिल भारतीय बार परीक्षा (एआईबीई) अब हर साल दो बार आयोजित की जाएंगी। बीसीआई ने शीर्ष अदालत को यह भी बताया कि एआईबीई में अब अंतिम वर्ष/ सेमेस्टर के छात्र भी शामिल हो सकेंगे। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ के समक्ष अंतिम वर्ष के छात्रों को भी एआईबीई में शामिल होने देने की मांग को लेकर 2024 में निलय राय एवं अन्य की ओर से दाखिल याचिका पर सुनवाई के दौरान बीसीआई ने यह जानकारी दी। बीसीआई की ओर से पेश अधिवक्ता ने कहा कि याचिका में उठाए गए मुद्दों के बारे में बीसीआई नियम 2026 बनाए गए हैं। साथ ही कहा कि इसके तहत एआईबीई साल में कम से कम दो बार आयोजित किया जाएगा और अंतिम वर्ष/आखिरी सेमेस्टर के छात्र को...