रामपुर, फरवरी 8 -- स्वार। संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार फैजान सलमानी के जेल जाने के बाद उसके परिजन अधिवक्ता के माध्यम से जमानत का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए फैजान के परिजन और परिचित गुजरात में मौजूद हैं। गुजरात एटीएस ने फैजान सलमानी को संदिग्ध आतंकी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद उसे 10 दिनों की रिमांड पर लिया गया। रिमांड अवधि पूरी होने के बाद सात फरवरी को फैजान को न्यायालय में पेश किया गया, जहां सुनवाई के बाद अदालत ने जेल भेज दिया। फैजान के जेल जाने से उसके परिवार की परेशानियां बढ़ गई हैं। परिजनों का कहना है कि वे पूरे मामले में कानूनी रास्ता अपनाते हुए जमानत के लिए आवेदन करेंगे। इसके लिए शीघ्र ही किसी वकील के माध्यम से अदालत में याचिका दायर की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.