रामपुर, फरवरी 14 -- जिला पंचायत परिसर में वकील की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में अधिवक्ताओं का विरोध दूसरे दिन भी जारी रहा। वकीलों ने शुक्रवार को भी धरना-प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की। बाद में डीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। शुक्रवार को बार वैलफेयर एसोसिएशन व सीनियर बार वैलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष विक्रम सिंह संधू और राशिद अली गौस के नेतृत्व में अधिवक्ता तहसील परिसर में एकत्र हुए। मृतक अधिवक्ता के परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता तथा उत्तर प्रदेश में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट शीघ्र लागू किए जाने की मांग उठाई। साथ ही थाना सिविल लाइंस में तैनात कोतवाल को निलंबित करने की मांग भी की गई। धरना-प्रदर्शन में सचिव नोशाद आलम, सचिव नदीम अहमद, सैयद बिलाल मियां, जावेद अख्तर, महमूद अली, अहसाम खां, राशिद खां, इरफान अली, ...