बलरामपुर, जून 27 -- ज्ञापन बलरामपुर संवाददाता। उप निबंधक कार्यालय के स्थानांतरण व स्टांप बढ़ोतरी से नाराज अधिवक्ताओं का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। दि कलेक्ट बार एसोसिएशन के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को देवीपाटन मंडल के मंडल आयुक्त से मिला। बार संघ के पदाधिकारियों ने मंडलायुक्त से रजिस्ट्री दफ्तर के स्थानांतरण एवं स्टांप बढ़ोतरी को रोके जाने की मांग की है। मंडलाायुक्त ने बार संघ के पदाधिकारियों को मांगे पूरी होने का आश्वासन भी दिया है। शुक्रवार को जिला बार एसोसिएशन अध्यक्ष अजय बहादुर सिंह व दि कलेक्ट्रेट बार अध्यक्ष रमेश चंद्र त्रिपाठी ने मंडलायुक्त से कहा कि रजिस्ट्री दफ्तर को तहसील परिसर से चार किलोमीटर दूर मंडी समिति में अस्थाई रूप से स्थापित किया जा रहा है। जहां यातायात की भारी समस्या है। वहीं चीनी मिल का पेराइ सत्र शुरू होने वाल...