गोंडा, फरवरी 10 -- गोंडा, विधि संवाददाता। जिला बार एसोसिएशन (डीबीए) की बागडोर ऐसे वैसे हाथों में नहीं बल्कि दमदार, निष्पक्ष और कर्मठ उम्मीदवार को सौंपेगे। अध्यक्ष ऐसा होना चाहिए जो एसोसिएशन की मर्यादा व वकीलों के सम्मान की रक्षा कर सके, न कि निहित स्वार्थों के लिए संघ की संप्रभुता को खतरे में न डाले। कुछ ऐसे ही बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए अधिवक्ता वर्ग इस बार मतदान करने की सोच रहा है। बार चुनाव के लिए 13 फरवरी को मतदान होना है। चुनाव में 1866 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर 23 सदस्यीय कार्यकारिणी का चुनाव करेंगे। बार एसोसिएशन के चुनाव की तिथि नजदीक आती देख प्रत्याशी भी वोटरों को लुभाने में जुटे हैं। सभी प्रत्याशी अपने पक्ष में मतदाताओं को रिझाने के लिए हर संभव कोशिश करने में जुटे हुए हैं। मतदाता वकील सभी को जिताने का आश्वासन देते हैं।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.