सोनभद्र, अगस्त 5 -- सोनभद्र। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की बैठक डीबीए अध्यक्ष जगजीवन सिंह की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान अधिवक्ताओं के हितों की सुरक्षा के लिए विचार विमर्श किया गया। अध्यक्ष जगजीवन सिंह एडवोकेट ने कहा कि वकीलों की स्वतंत्रता, विधि शासन के लिए एक अनिवार्य शर्त है। यहां वकील कानून के शासन को बनाए रखने और न्याय सुनिश्चित करने में भूमिका निभाते हैं, वे आज हिंसा, उत्पीड़न और डराने-धमकाने का निशाना बन गए हैं। वकील न्याय के प्रशासन, मानवाधिकारों की रक्षा, लोकतंत्र और कानून के शासन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह एडवोकेट ने कहा कि मौलिक स्वतंत्रता और मानवाधिकारों के प्रति सम्मान बनाए रखने के लिए कानूनी पेशे की स्वतंत्रता आवश्यक है। इस मौके पर राजेश कुमार यादव, राजेश कुमार मौर्य, रामजियावन यादव, पंकज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.