महाराजगंज, सितम्बर 21 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सिविल कोर्ट बार एसोसिएशन महराजगंज के तत्वावधान में वकालत के समक्ष वर्तमान चुनौतियां और भविष्य की वकालत विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार के मुख्य अतिथि उच्च न्यायालय इलाहाबाद के न्यायमूर्ति जफीर अहमद, मुख्य वक्ता उच्च न्यायालय इलाहाबाद के अतिरिक्त महाधिवक्ता अशोक मेहता तथा वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार गुप्त ने अधिवक्ताओं से अपने अनुभवों को साझा किया। सेमिनार के विशिष्ट अतिथि जिला जज अजय कुमार सिंह रहे। न्यायमूर्ति जफीर अहमद ने अधिवक्ताओं को अपने मुकदमें की ब्रीफ-नोट अनिवार्य रुप से बनाने पर बल दिया। कहा कि यह क्रमवार हों, तथ्यात्मक हों, साक्ष्य स्पष्ट तरीके प्रस्तुत हों। बहस, जिरह पूरी तरह से तैयार रखना चाहिए। यह मुकदमें के मूल कारक हैं, जो कि भौतिक पेशी या वर्चुअल पेशी दोनों में...