रुद्रपुर, जनवरी 8 -- खटीमा, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से वंशिका शुक्ला को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है। शुक्ला वर्तमान में अखिल भारतीय परिषद के तहसील संयोजक पद पर हैं। एबीवीपी में प्रदेश कार्यकारणी सदस्य पद का दायित्व मिलने पर परिषद नेताओं, छात्र-छात्राओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। गुरुवार को महाविद्यालय में परिषद कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं के साथ स्वागत किया। वंशिका शुक्ला ने कहा कि वह परिषद की कसौटी पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। छात्र हित में उनका संघर्ष जारी रहेगा। यहां नीरजा धामी विभाग संयोजक, नीरज तिवारी, कृष्ण सक्सेना, दिव्यांशु चंद, अनीशा, सोनी, राशि, दिव्या सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...