फरीदाबाद, जनवरी 5 -- नूंह। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने हरियाणा के नूंह-मेवात क्षेत्र में आयोजित वंदे सरदार एकता पदयात्रा की सराहना की है। उन्होंने कहा कि यह पदयात्रा राष्ट्रप्रेम, सामाजिक समरसता और भाईचारे का सशक्त उदाहरण है। यह यात्रा 27 नवंबर से 6 दिसंबर 2025 तक आयोजित की गई थी। धर्मेंद्र प्रधान ने इस यात्रा की स्मारिका में दिए संदेश में कहा कि पदयात्रा का आयोजन भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती, वंदे मातरम् के 150 वर्ष और देशभक्त राजा हसन खान मेवाती के 500वें बलिदान वर्ष के अवसर पर किया गया। उन्होंने कहा कि यह आयोजन मेवात क्षेत्र की देशभक्ति और राष्ट्रनिष्ठा को दर्शाता है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस ऐतिहासिक पदयात्रा की स्मृतियों को सहेजने के लिए प्रकाशित की जा रही स्मारिका 'राष्ट्र प्रथम' आने वाली पीढ़ियों...