हल्द्वानी, नवम्बर 7 -- हल्द्वानी, मुख्य संवाददाता। भारत के गौरवशाली राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने पर शुक्रवार को एमबी इंटर कॉलेज मैदान में सामूहिक गायन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सेदारी की। मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी ने कहा कि वंदे मातरम भारत मां के सम्मान, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति का शाश्वत मंत्र है। पूर्व मुख्यमंत्री कोश्यारी ने कहा कि वंदे मातरम गीत ने आजादी के आंदोलन के दौरान करोड़ों भारतीयों के भीतर अदम्य साहस और एकता की भावना का संचार किया। इसके 150 वर्ष पूरे होना मातृभूमि के प्रति समर्पण, कर्तव्य और जिम्मेदारी को फिर से स्मरण करने का अवसर है। वंदे मातरम की रचना वर्ष 1875 में महान साहित्यकार बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। यह गीत उनकी प्रसिद्ध कृति 'आनंदमठ' का हिस्सा है। स्वत...