चतरा, नवम्बर 7 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत माहौल में शुक्रवार को सिमरिया स्थित सुभाष पार्क में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रखंड प्रशासन द्वारा किया गय।जिसमें बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक, समाजसेवी व स्थानीय नागरिक शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा परमाल्यार्पण और महर्षि बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय की चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। तत्पश्चात अतिथियों ने वंदे मातरम के ऐतिहासिक महत्व एवं राष्ट्रभक्ति को प्रोत्साहित करने में इसकी भूमिका पर प्रकाश डाला। स्कूली बच्चों द्वारा वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया: कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीडीओ चंद्र देव प्रसाद ने अपने संबोधन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.