अररिया, जनवरी 26 -- जोगबनी, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि 56वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की ओर से वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को जोगबनी में भव्य झांकी और साइकिल रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कमांडेंट शाश्वत कुमार (भा.पु.से.) के दिशा-निर्देशन एवं उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बीसीपी गेट जोगबनी से हुई, जो पुलिस स्टेशन जोगबनी तक पहुँची। इस अवसर पर मुख्य अतिथि नरपतगंज की विधायक देवंती देवी एवं कमांडेंट द्वारा हरी झंडी दिखाकर एसएसबी साइकिल रैली का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर झांकी में जेनिथ पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने तेजस एयरक्राफ्ट और अग्नि मिसाइल के रेप्लिका के माध्यम से भारत की रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भरता को प्रभावशाली ढंग से प्रदर्शित किया। वहीं स्कूली बच्चों ने कारगिल युद्ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.