दुमका, नवम्बर 7 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी दुमका द्वारा दुमका परिसदन में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गौरवकांत ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह भारत की आत्मा और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस गीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में एकता, देशभक्ति और त्याग की भावना का संचार किया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा पूरे देश में इसे एक उत्सव के रूप में मना रही है। 7 नवम्बर को देशभर के 150 स्थानों पर एक साथ वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया जाएगा। झारखंड के पांच जिलों का चयन इस ऐतिहासिक आयोजन के लिए किया गया है, जिनमें दुमका जिला भी शाम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.