सिमडेगा, नवम्बर 7 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूरे होने पर जिले के सभी थाना एवं सरकारी शिक्षण संस्थानो में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सभी जगह लोगों ने सामुहिक रुप से वंदे मातरम गीत का गायन किया। एसपी के निर्देश पर जिले के सभी थाना, ओपी एवं पुलिस लाईन में जवानों ने सामुहिक रुप से वंदे मातरम का गायन कर अपनी श्रद्धा व्यक्त की। समाजिक कार्यकर्ता भरत प्रसाद ने भी वंदे मातरम के 150 वर्ष पूरे होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं हे बल्कि राष्ट्र भक्ति, त्याग, समपर्ण का मंत्र है। स्वतंत्रता संग्राम में वंदे मातरम गीत ने देश भक्ति की चेतना और संकल्प को जगाया था। इधर सीएम गर्ल्स स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में भी वंदे मातरम का सामुहिक गायन हुआ। मौके पर छात्रों को राष्ट्रगीत के एतिहासि...