गंगापार, नवम्बर 7 -- राष्ट्रगीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को तहसील मुख्यालय स्थित मेवालाल अयोध्या प्रसाद इंटर कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रबंधक चन्द्र प्रकाश धर द्विवेदी, प्रधानाचार्य अरविन्द कुमार सिंह एवं शिक्षकों के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत गायन उत्सव में प्रतिभाग किया। कॉलेज परिसर से सोरांव कस्बे तक रैली निकालते हुए क्षेत्रीय लोगों को जागरूक किया। बच्चों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लेकर वंदे मातरम् का उद्घोष किया। प्रधानाचार्य अरविंद सिंह ने कहा कि वंदे मातरम केवल एक गीत नहीं, बल्कि हमारे स्वतंत्रता संग्राम की अमर गाथा है। शिक्षक नेता डॉ शैलेश कुमार पाण्डेय ने कहा कि 150वीं वर्षगांठ हमें राष्ट्रीय मूल्यों एवं समर्पण के प्रति सदैव जागरूक करती है। कॉलेज का उद्देश्य इस आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.