लखनऊ, नवम्बर 4 -- भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम' के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में पूरे देशभर में भव्य उत्सव आयोजित करेगी। स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की ऐतिहासिक भूमिका को ध्यान में रखते हुए पार्टी द्वारा प्रदेश स्तर पर भी व्यापक जनभागीदारी वाले कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। इसे लेकर आगामी सात नवंबर को पार्टी कार्यक्रम करेगी। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं अभियान के प्रदेश संयोजक त्रयम्बक त्रिपाठी ने बताया कि पार्टी द्वारा बुधवार को प्रदेश के 18 महानगरों में एक साथ प्रेस वार्ता आयोजित की जाएगी। इसके माध्यम से आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, उद्देश्य एवं राष्ट्रगीत के माध्यम से जनजागरण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने की जानकारी दी जाएगी। इसी क्रम में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी लखनऊ स्थित पार्टी के रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.