गाज़ियाबाद, नवम्बर 7 -- ट्रांस हिंडन, संवाददाता। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने शुक्रवार को शालीमार गार्डन के भारत माता चौक पर कार्यक्रम किया। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी ने लोगों को दैनिक दिनचर्या में वंदे मातरम का प्रयोग करने और नई पीढ़ी को इसका महत्व बताने का संकल्प दिलवाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके सहयोगी वंदे मातरम का विरोध करते हैं, उन्हें बेनकाब करना जरूरी है। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत बाजपेयी, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, गाजियाबाद सांसद अतुल गर्ग समेत अन्य अतिथियों ने भारत माता की प्रतिमा और राष्ट्रगीत के रचनाकार बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण करके की। इसके बाद स्कूल की छात्राओं के साथ कार्यक्रम मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.