धनबाद, नवम्बर 7 -- धनबाद, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को धनबाद भाजपा की ओर से जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सांसद पशुपतिनाथ सिंह ने कहा कि वंदे मातरम् भारत माता के प्रति श्रद्धा, समर्पण और राष्ट्रभक्ति का प्रतीक है। भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने पर देशभर के 150 स्थान पर एक साथ वंदे मातरम् गया जाएगा। धनबाद में भी जनता को साथ जोड़कर इस जीत से अभिव्यक्त होने वाली राष्ट्र भावना को सशक्त बनाएंगे। पूर्व सांसद ने कहा कि 7 नवंबर 1875 को बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय रचित वंदे मातरम अपनी रचना के 150 वर्ष पूरे कर रहा है। भाजपा इस जीत की वर्षगांठ को देश और प्रदेश में उत्सव के रूप में मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास के साथ ही विरासत को संजोने का कार्य कर ...