लोहरदगा, नवम्बर 24 -- लोहरदगा, संवाददाता।भारतीय जनता पार्टी लोहरदगा जिला इकाई ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य पर विभिन्न शिक्षण संस्थानों और स्थानों पर राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन किया। गुरूकुल शांति आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि देशभर में विभाजन के विरोध में हुए आंदोलनो के दौरान वंदे मातरम् राष्ट्रवाद, एकता और ब्रिटिश शासन के विरुद्ध प्रतिरोध का सशक्त प्रतीक बना। यह एक ऐसी रचना है जिसने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं की अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है। यह भारत की राष्ट्रीय पहचान का स्थायी प्रतीक है। अंग्रेज सरकार ने स्कूलों में इसे गाने पर रोक लगाई और छात्रों को दंड भी दिया, पर यह गीत स्वदेशी आंदोलन से पूरे देश में फैल गया। कार्यक्रम ...