कोडरमा, नवम्बर 8 -- कोडरमा/सतगावां/जयनगर, मरकच्चो। हिटी। बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 गौरवशाली वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शुक्रवार को जिलेभर में विशेष आयोजन किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार "एक दिन, एक समय, एक साथ" की अवधारणा पर सुबह 10 बजे सभी विद्यालयों, प्रखंड कार्यालयों और सरकारी विभागों में एक साथ सामूहिक राष्ट्रगीत गायन हुआ। इस दौरान जिले के कोने-कोने में वंदे मातरम् के स्वर गूंज उठे और पूरा वातावरण देशभक्ति के रंग में रंग गया। इस दौरान आदर्श मध्य विद्यालय कोडरमा के अलावा अन्य स्कूलों में वंदे मातरम् के स्वर गूंज उठे। प्रखंड के विभिन्न प्राथमिक, माध्यमिक, उच्च माध्यमिक और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मियों ने सामूहिक रूप से भाग लिया। विद्यालयों में इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.