रांची, नवम्बर 20 -- खूंटी, संवाददाता। वंदे मातरम् गीत के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को सरस्वती शिशु मंदिर सालेहातु में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, शिक्षक-शिक्षिकाएं और स्थानीय पदाधिकारी उपस्थित रहे। मौके पर सभा को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर गुप्ता ने कहा कि वंदे मातरम् की रचना बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय ने की थी। वर्ष 1950 में भारत के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इसे राष्ट्रीय गीत का दर्जा प्रदान किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में इस गीत की महत्वपूर्ण भूमिका रही, बावजूद इसके कांग्रेस ने कई अवसरों पर इसका विरोध किया। इस अवसर पर वनवासी कल्याण आश्रम के प्रदेश अध्यक्ष सुदन मुंडा ने कहा कि राष्ट्रीय गीत के 150 वर्ष पूरे होने पर केंद्र ...