आरा, दिसम्बर 4 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर के एमएम महिला कॉलेज की एनएसएस यूनिट एक और यूनिट दो ने गुरुवार दिनांक को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सामूहिक गायन का आयोजन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एकता और बलिदान के मूल्य से विद्यार्थियों को परिचित कराना है। कार्यक्रम की शुरुआत वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से हुआ। अध्यक्षता प्राचार्य प्रो. नरेंद्र प्रताप पालित ने की। उन्होंने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के अंतर को बताया और इस बात को रेखांकित किया कि राष्ट्रगीत से विश्व में हमारी पहचान है। यह हमारी एकता और अखंडता का प्रतीक है। पूर्व प्राचार्या एवं वनस्पति विज्ञान की विभागाध्यक्ष प्रोफेसर मीना कुमारी ने कहा कि यह कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम में शहीद हुए देशभक्तों के प्रति श्रद्धांजलि है। संचालन एनएसएस यूनिट दो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.