देहरादून, दिसम्बर 11 -- देहरादून। एडीफाई वर्ल्ड स्कूल देहरादून में वंदे मातरम् के 150 साल पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। भारत सरकार की राष्ट्रीय स्मारक पहल के तहत विद्यालय में वाद-विवाद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और जागरूकता गतिविधियों के माध्यम से छात्रों को वंदे मातरम् के इतिहास और इसके राष्ट्रभक्ति भाव से अवगत कराया गया। इसके साथ ही उत्तराखंड उच्च न्यायालय बार काउंसिल के उपाध्यक्ष अधिवक्ता पूरण सिंह रावत ने विद्यार्थियों को भारतीय संविधान पर प्रेरणादायक सत्र दिया, जिसमें उन्होंने संविधान की विशेषताओं, अधिकारों और कर्तव्यों पर विस्तृत जानकारी साझा की। विद्यार्थियों के प्रश्नों ने कार्यक्रम को और अधिक संवादात्मक और ज्ञानवर्धक बना दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...