सीतापुर, मई 17 -- सीतापुर, संवाददाता। सूर्य के अस्ताचलगामी होते ही शहर का प्रमुख बाजार वंदे मातरम् और भारत माता की जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मौका था मां भारती के जांबाज रणबांकुरों के सम्मान में निकाली जाने वाली तिरंगा शौर्य यात्रा का। सरोजनी वाटिका से शुरू हुई इस विशाल तिरंगा शौर्य यात्रा का समापन अटल चौक पर हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व जिले के प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया। यात्रा में मंत्रियों, विधायकों, भाजपा नेताओं, संस्कृत विद्यार्थियों, व्यापारियों, महिलाओं, युवाओं सभी वर्गों के लोगों ने प्रतिभाग किया। सरोजनी वाटिका से शुरू हुई यात्रा जब आंख अस्पताल के पास पहुंची तो अस्पताल के गेट के निकट स्थापित शहीद वीर अब्दुल हमीद की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने उन्हें अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।...