मुंगेर, नवम्बर 8 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। शुक्रवार को वंदेमातरम दिवस पर शिक्षा विभाग सहित राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय मुंगेर के प्रांगण में वंदे मातरम के 150 साल पूर्ण होने पर सामूहिक गायन एवं कार्यक्रम का आयोजन किया गया। संस्थान के सभी सहायक प्राध्यापक, कर्मी, छात्र एवं छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। संस्थान के प्राचार्य डा आलोक कुमार सिंह ने इस मौके पर बच्चों को बताया कि वंदे मातरम सिर्फ एक गीत नहीं है बल्कि भारत के स्वतंत्रता संग्राम की आत्मा है। इस वर्ष 7 नवंबर 2025 को भारत के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की 150वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है। यह एक ऐसी रचना है जिसने स्वतंत्रता सेनानियों और राष्ट्र निर्माताओं की अनगिनत पीढ़ियों को प्रेरित किया है। यह भारत की राष्ट्रीय पहचान का स्थायी प्रतीक है। वंदे मातरम् ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ भारतीय ए...