लखनऊ, मार्च 11 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। यात्रियों की सुविधा के लिए उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के प्रयाग जंक्शन स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेन 11 मार्च से 30 जून तक दो मिनट का अस्थाई ठहराव किया गया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी ने बताया कि वंदे भारत (22550) प्रयागराज जंक्शन से गोरखपुर को जाने वाली प्रयाग जंक्शन पर दोपहर 15.27 बजे आयेगी और दोपहर 15.29 बजे चली जाएगी। वहीं वंदे भारत(22549) गोरखपुर से प्रयागराज जंक्शन को जाने वाली प्रयाग जंक्शन पर दोपहर 12.58 बजे आयेगी और दोपहर 1.00 बजे चली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.