रायबरेली, फरवरी 3 -- रायबरेली। प्रयागराज से गोरखपुर लौटने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पर सोमवार देर शाम पत्थर फेके जाने के मामले में रेलवे सुरक्षा बल ने केस दर्ज कर लिया है। यह घटना किस जगह घटी, अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। यात्रियों की ओर से घटना के बारे में बताया जा रहा है कि दरियापुर और रायबरेली के बीच पत्थर फेंका गया है। यह पत्थर सी-6 कोच पर लगा है। घटना के बाद ही राजकीय रेलवे पुलिस ने मधुबन क्रासिंग और उसके आसपास पूछताछ की थी, लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा था। आरपीएफ इंस्पेक्टर एके सिंह का कहना है कि अज्ञात में केस दर्ज किया गया है। सीसीटीवी फुटेज मंगा कर घटना का सही स्थान पता कराया जाएगा। पत्थर फेंकने वाले की पहचान भी कराई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...