जमशेदपुर, दिसम्बर 8 -- जमशेदपुर। पश्चिम बंगाल के राज्यपाल डॉ. सीवी आनंद बोस हावड़ा-राउरकेला वंदे भारत एक्सप्रेस से सोमवार सुबह टाटानगर स्टेशन पहुंचे। राज्यपाल के आने पर जमशेदपुर पुलिस के दर्जनों दर्जनों अधिकारी स्टेशन पर मौजूद थे और टाटानगर स्टेशन सुरक्षा सख्त कर दी गई थी। वहीं, कई वरिष्ठ रेल अधिकारी स्टेशन पर सतर्क थे। बताया जाता है कि, राज्यपाल को ओडिशा के रायरंगपुर जाना है। इससे जमशेदपुर के सर्किट हाउस में कुछ देर रुककर राज्यपाल सड़क मार्ग से रायरंगपुर रवाना हुए। राज्यपाल की वापसी 10 दिसंबर को रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन से होगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.