नई दिल्ली, अगस्त 21 -- माल ढुलाई के लिए रेल डिब्बे बनाने वाली कंपनी ज्यूपिटर वैगन्स के शेयर गुरुवार को करीब 13 पर्सेंट के जोरदार उछाल के साथ 372 रुपये पर पहुंच गए हैं। कंपनी के शेयरों में यह तेजी एक ऑर्डर मिलने के बाद आई है। ज्यूपिटर वैगन्स की सहायक कंपनी ज्यूपिटर टाट्रावागोंका रेलव्हील फैक्ट्री प्राइवेट लिमिटेड को वंदे भारत व्हीलसेट्स ऑर्डर (पहियों का ऑर्डर) के लिए एक लेटर ऑफ इंटेंट (LoI) मिला है। यह ऑर्डर 215 करोड़ रुपये का है। 5376 व्हीलसेट्स की कंपनी है सप्लाईइस ऑर्डर में कंपनी को 5376 व्हीलसेट्स की सप्लाई करनी है। पिछले हफ्ते ज्यूपिटर वैगन्स ने कहा है कि उसकी वित्त वर्ष 2026 में दो इलेक्ट्रिक व्हीकल्स लॉन्च करने की योजना है। ज्यूपिटर वैगन्स के मैनेजिंग डायरेक्टर विवेक लोहिया ने बताया है, 'हमने अपना पहला व्हीकल लॉन्च किया है। हम इस सा...