नई दिल्ली, मई 4 -- देश की सेमीहाई स्पीड ट्रेन माने जाने वाले वंदे भारत ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों की जान सांसत में उस वक्त पड़ गई जब अचानक चलती ट्रेन में खड़-खड़ की आवाज होने लगी, और यात्रियों को पता लगा कि चलती ट्रेन की बोगी के ऊपर स्पार्क भी हो रहा है। लोगो ने यह भी बताया कि कुछ जलने जैसा लगा, और देखते ही देखते ट्रेन के एक बोगी में पूरा धुआं भर गया। फिर क्या था जैसे ही ट्रेन किसी स्टेशन पर रुकी तो यात्री किसी तरह बदहवास ट्रेन से बाहर निकले और फिर राहत की सांस ली। ऐसे में आरपीएफ ने मोर्चा संभाला और ट्रेन के यात्रियों को सुरक्षा भी दी। सूचना के बाद आए रेलवे टेक्नीशियन की टीम ने तकनीकी कमियों को दूर कर दो घंटे बाद ट्रेन को बनारस के लिए रवाना किया। बताया जाता है कि हाई स्पीड ट्रेन वंदे भारत में तकनीकी खराबी आने के कारण यह ट्रेन तकरीबन ड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.