चंदौली, नवम्बर 8 -- नियामताबाद। राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर शुक्रवार को नियामताबाद विकास क्षेत्र प्राथमिक विद्यालय पुरैनी में बच्चों ने राष्ट्र गीत का सामूहिक गायन किया गया। प्रधानाध्यापक संजय यादव द्वारा राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत के विषय में बताया गया। साथ ही इस गीत के महत्व और उसके रचयिता के विषय में बताया। देश प्रेम के विषय में बताया गया और वीर सपूतों के त्याग और बलिदान पर चर्चा की गई। इस अवसर पर अनीता यादव, मनोरमा मौर्य, निधि त्रिपाठी, मधुबाला, तारा, आशा, उर्मिला, मालती, अनीता इत्यादि उपस्थित रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.