लखनऊ, फरवरी 15 -- वंदेमातरम गीत की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार को गोमती नगर स्थित बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी में सामूहिक अखंड वंदेमातरम का मधुर गायन हुआ। 'गीत मंत्र, राष्ट्र का प्राण...वंदेमातरम, राष्ट्रीय आह्वान...' विषय पर आयोजित कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम में संघ की भूमिका, शताब्दी वर्ष व पंच प्रण विषयों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। वक्ताओं ने वंदेमातरम गायन संबंधी सरकार के निर्णय को सराहा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक कौशल ने दीप प्रज्ज्वलन कर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। अतिथियों के सम्मान के बाद सभी ने मिलकर सामूहिक रूप से अखंड वंदेमातरम का गायन कर समारोह को राष्ट्रभक्ति की भावना से सराबोर कर दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुनील बंसल और संचालन बाल भास्कर ने किया। अभी केवल दो पद्य नहीं, पूरा वंदेमातरण गीत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.