मुजफ्फरपुर, सितम्बर 1 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। वंचित समुदाय की दो सौ से अधिक बेटियां कराटे ट्रेनर बनी हैं। ये कभी खुद घर से निकलने से डरती थी, अब बेटियों के डर को खत्म कर उन्हें निडर बनाएंगी। सूबे की ये बेटियां अब दूसरी बच्चियों को सशक्त बनाएंगी। केजीबीबी में पढ़ी ये बेटियां आज उन्हीं विद्यालयों में ट्रेनर बनेंगी। केजीबीबी के साथ ही संबंधित मिडिल स्कूल की बच्चियों को भी ये कराटे की ट्रेनिंग देंगी। बिहार शिक्षा परियोजना ने जिले समेत सूबे की इन बेटियों की सूची जारी की है। इनको केजीबीबी में पढ़ने और यहीं पर प्रशिक्षण लेने का प्रमाण पत्र देना है। दरअसल, जो बेटियां ट्रेनर बन रही हैं, उन्होंने चार से छह साल पहले केजीबीबी में ही ट्रेनिंग ली थी। सूबे के 50 हजार से अधिक बच्चियों को इन बेटियों के माध्यम से मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग मिलेगी। इन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.