बगहा, सितम्बर 27 -- बगहा। राजस्व महाभियान में आवेदन जमा करने से वंचित रैयतदारों के लिए शनिवार को अंचल बगहा में विशेष कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें त्रुटियों के निराकरण को लेकर अंचल के विभिन्न पंचायत से करीब 3000 रैयतदारों ने आवेदन जमा किया। अंचल बगहा दो के सीओ रवि प्रकाश चौधरी ने बचाया की बताया कि 16 अगस्त से 20 सितंबर तक राजस्व विभाग की ओर से जमाबंदी में सुधार को लेकर विशेष अभियान चलाया गया था। इस दौरान बहुतेरे रैयतदारो के द्वारा जमाबंदी में व्याप्त त्रुटियों के निराकरण को लेकर आवेदन जमा नहीं किया गया था। ऐसे में अंचल प्रशासन की ओर से आवेदन जमा नहीं करने वाले रैदतदारों को पुन: मौका देते हुए विशेष कैंप का आयोजन किया गया था। उन्होंने बताया कि विशेष कैंप में आने वाले रैयतदारो को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो इसको लेकर पंचायत वार काउंटर लग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.