गोपालगंज, मई 19 -- गोपालगंज। राजीव कुमार सिंह। जिले की गरीब और वंचित तबके की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में पहल शुरू की गई है। इसके तहत आगामी 30 मई तक प्रखंड और पंचायत स्तर पर विशेष अभियान चलाकर महिलाओं को जीविका समूहों से जोड़ा जाएगा। फिलहाल जिले में करीब 24 हजार जीविका समूह संचालित हैं। जिनसे चार लाख से अधिक महिलाएं विभिन्न आजीविका के माध्यम से आत्मनिर्भर बन रही हैं। अब इस संख्या को और बढ़ाने की योजना है। इसके लिए महिलाओं को केवल आधार कार्ड की छायाप्रति देनी होगी। जिससे वह जीविका से जुड़ सकेंगी। 10 से 15 महिलाओं का बनेगा एक समूह परियोजना विभाग के अनुसार, नए जीविका समूहों में 10 से 15 महिलाओं को शामिल किया जाएगा। पांच से छह समूहों के संचालन के लिए एक सामुदायिक प्रबंधक (सीएम) की तैनाती की जाएगी। महिलाओं से उनकी रुचि के अनुसार आजी...