बदायूं, अप्रैल 30 -- भाजपा वंचितों को संचित करने के उद्देश्य से संसद में वक्फ संशोधन बिल लेकर आई। जिससे वंचितों को उनका हक मिल सके। नए कानून से केवल भू-माफियाओं को ही नुक्सान होगा। जिसमे वक्फ संपत्तियों पर कब्जा कर रखा है। यूपीए के घटक दल लोगों को यह संदेश दे रहे हैं कि वक्फ संशोधन बिल मुस्लिमों के खिलाफ है। यह बिल महिलाओं, विधवा व अनाथ महिलाओं को उनका हक दिलाने वाला बिल है। पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के ब्रज क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष व सदस्य विधान परिषद रजनीकांत माहेश्वरी ने बताया कि नया कानून सामाजिक न्याय सुनिश्चित करेगा। वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन में संविधान का सदुपयोग सुनिश्चित करेगा। कुछ मुस्लिम संगठनों ने भी इस नए कानून का समर्थन किया है। इस नए कानून से किसी का कोई नुक्सान नहीं होगा। विपक्षी दल वक्फ बिल को लेकर...