नई दिल्ली, फरवरी 24 -- उत्तर प्रदेश विधानमंडल का बजट सत्र 2025 चल रहा है। सोमवार को बजट सत्र के दौरान मुलायम सिंह के नाम पर हंगामा हो गया। सदन की कार्यवाही शुरू हुई। प्रश्नप्रहर में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने मुलायम सिंह की कही गई बात पर तंज कसते हुए कहा कि लड़के हैं गलती हो जाती है इस बात को कितने सपा सदस्य मानते हैं। इसके बाद सदन में हंगामा शुरू हो गया। विधानसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की टिप्पणी पर सपा सदस्यों ने वेल में आकर धरना दिया। सपा सदस्य नारेबाजी करने लगे। सपा सदस्यों ने स्वास्थ्य मंत्री को बर्खास्त करने की मांग की। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना सपा सदस्यों को बार-बार चेतावनी देते रहे पर सपाईयों का हंगामा जारी रहा। यूपी विधानमंडल के बजट सत्र की कार्यवाही सोमवार को शुरू हुई। यूपी विधानसभा की शुरू होते ही हंगामा शुरू हो गया। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.