मऊ, मार्च 12 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के सोड़सर निवासी विनोद चौहान मंगलवार की सुबह शादी के लिए लड़की देखने मोटरसाइकिल से बलिया जिले के पक्वाइनार जा रहा था। अभी वह काछीकला के पास पहुंचा ही था कि कार सवार दो युवक आए और मोटरसाइकिल के सामने कार खड़ी कर मारपीट करने लगे। इस मारपीट में विनोद चौहान गम्भीर रुप से धायल हो गया। मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक का उपया कराया। युवक की तहरीर पर पुलिस ने दो के खिलाफ नामजद केस दर्ज कर कार्रवाई की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.