मधुबनी, सितम्बर 27 -- मधेपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के भेजा थाने के एक गांव से एक लड़की की शादी की नीयत से कथित अपहरण मामले में सहयोगी एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मधेपुर थाने के भखराईन गांव निवासी 51 वर्षीय मो शबीर नदाफ है।उसकी गिरफ्तारी भेजा थाने के एएसआई सह केस अनुसंधानक सुदेश कुमार ने पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। यह जानकारी भेजा थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने दी है। थानाध्यक्ष ने बताया की गिरफ्तार आरोपी भखराईन गांव का शबीर नदाफ भेजा थाना कांड संख्या 110/25 का नामजद आरोपित है। उसपर लड़की के अपहरण में सहयोग करने का आरोप है। थानाध्यक्ष आदित्य कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.